कौन हैं SA चंद्रशेखर जिनके मास्टर प्लान से विजय थलापति बने तमिलनाडु के असली Hero

थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत के पीछे उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर की 30 साल की तपस्या और संघर्ष की कहानी. जानिए कैसे एक पिता ने अपने बेटे को फिल्मी पर्दे से राजनीति के शिखर तक पहुंचाया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
TVK की जबदस्त जीत के बाद एसए चंद्रशेखकर की क्यों हो रही इतनी चर्चा.
Google CTA

देश में चर्चा दक्षिण भारत के उस थलापति की, जिसने परदे पर तो सैकड़ों जंग जीतीं, लेकिन राजनीति के मैदान में अपनी पहली ही दस्तक से तमिलनाडु का 60 साल पुराना इतिहास बदल दिया. कहानी सिर्फ विजय की नहीं है, ये कहानी है एक पिता एस.ए. चंद्रशेखर की भी है, जिन्होंने तीन दशक पहले ही अपने बेटे की आंखों में थलापति और थलाइवा बनने का सपना पढ़ लिया था. विजय की कामयाबी के साथ वायरल हैं विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर यानी SAC जो बन गए हैं देश का चर्चित चेहरा.