पश्चिम बंगाल का चुनाव तो जीत गए, अब क्या TMC के जहांगीर खान को हरा पाएगी BJP? जानिए फलता सीट की पूरी कहानी

Falta Assembly Seat: पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को री-पोलिंग होने जा रही है. TMC उम्मीदवार जहांगीर खान और बीजेपी के देवांग्शु पांडा के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. हाईकोर्ट से राहत, अजय पाल शर्मा की एंट्री, ‘पुष्पा बनाम सिंघम’ की सियासत और बदलते वोट समीकरणों के बीच जानिए क्या बीजेपी इस बार TMC का गढ़ तोड़ पाएगी?

ADVERTISEMENT

Falta Assembly Seat Analysis
Falta Assembly Seat Analysis
google news

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार डायमंड हार्बर की फलता सीट को लेकर खूब बवाल हुआ. मतदान के पहले से इस सीट की जो चर्चा शुरू हुई वो आज भी जारी ही है. 29 अप्रैल को हुए मतदान में गड़बड़ी के बाद आयोग ने इस सीट पर री-पोलिंग का आदेश दिया था और अब 21 मई को यहां फिर से वोट डाले जाएंगे. इसी बीच एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ और TMC उम्मीदवार जहांगीर खान हाईकोर्ट पहुंचे और झूठे आरोपों में फंसाने की बात कह सुरक्षा की गुहार लगाई. कलकत्ता हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए कहा कि 25 मई तक जहांगीर खान को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, हालांकि इस दौरान उन्हें जांच में सहयोग देना होगा.