फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग से पहले आई बड़ी खबर, हर वोटिंग सेंटर पर होंगे 8 जवान, ऐसे होगी निगरानी

Falta Re Polling: पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को होने वाली री-पोलिंग को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं. इस बार हर वोटिंग सेंटर पर केंद्रीय बलों के 8 जवान तैनात रहेंगे, जबकि लाइव वेबकास्टिंग, ड्रोन निगरानी और QRT टीमों की मदद से पूरे चुनाव पर नजर रखी जाएगी. जानिए फलता सीट पर सुरक्षा, निगरानी और चुनावी माहौल से जुड़ी पूरी अपडेट.

ADVERTISEMENT

Falta Re Polling News Update
Falta Re Polling News Update
Google CTA

पश्चिम बंगाल के सबसे बहु-चर्चित सीट फलता पर कल यानी 21 मई को री-पोलिंग होनी है, जिसके लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में है. इसी बीच बुधवार को चुनाव अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक री-पोलिंग के लिए फलता सीट पर इस बार दोगुनी सुरक्षा कर दी गई है, ताकि कोई भी गड़बड़ी या धांधली ना हो. राज्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक, 21 मई को हो रहे चुनाव के लिए हर वोटिंग सेंटर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 8 जवान तैनात किए जाएंगे, जो कि एक पूरे सेक्शन के बराबर होंगे, जबकि 29 अप्रैल को हुए चुनाव में 4 ही जवान यानी आधा सेक्शन ही मौजूद था. विस्तार से जानिए फलता विधानसभा सीट को लेकर क्या-कुछ है तैयारियां.