केरलम में मुख्यमंत्री कौन, ऑब्जर्वर मुकुल वासनिक की फाइल का वो पेज हुआ वायरल जिसपर लिखा है एक 'नाम'

Kerala Next CM: केरल में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस गहरा गया है. ऑब्जर्वर मुकुल वासनिक के हाथ में दिखी एक 'वायरल फाइल' ने केसी वेणुगोपाल के नाम की चर्चा तेज कर दी है. क्या राहुल गांधी के करीबी वेणुगोपाल बनेंगे केरल के नए CM? जानें पूरी सच्चाई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
ये तस्वीर सोशल मीडिया पर है वायरल.
Google CTA

Mukul Wasnik: केरलम में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री कौन होगा. इसके लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को ऑब्जर्वर नियुक्त करके भेजा है. इसी बीच एक फाइल पर लगा पेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि ये फाइल मुकुल वासनिक के हाथों में थी, जब वे मीडिया के सामने आए तो बाएं हाथ में मोबाइल के साथ कथित रूप से एक फाइल थी.