कोलकाता में TMC पार्षद के करीबी को लोगों ने सरेआम धुन दिया, पुलिस गाड़ी में बैठा फिर भी नहीं छोड़ा...फिर सामने आई पूरी कहानी

TMC Leader Beaten Video: कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में टीएमसी पार्षद के करीबी चंदन भट्टाचार्य की लोगों ने सरेआम पिटाई कर दी. आरोप है कि वह दुकान दिलाने के नाम पर व्यापारियों से जबरन वसूली और लाखों रुपये की ठगी कर रहा था. घटना का वीडियो भी सामने आया है. जानिए क्या है पूरा मामला, क्यों भड़की भीड़ और पुलिस ने कैसे संभाला हालात.

ADVERTISEMENT

Kolkata Viral Video
Kolkata Viral Video
google news

पश्चिम बंगाल में जब से सत्ता बदली है और टीएमसी की विदाई हुई है, तब से ही वहां का हवा का रुख बदला हुआ नजर आ रहा है. प्रशासन एक ओर जहां लगातार कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर अब आम जनता भी टीएमसी के अत्याचारों का खुलकर विरोध करने लगी है. इसी बीच कोलकाता के सॉल्ट लेक से भी एक मिलता-जुलता मामला सामने आया है, जहां TMC पार्षद के करीबी पर लोगों का गुस्सा इस तरह भड़का की उन्होंने उसकी सरेआम पिटाई कर दी. लोगों का आरोप है कि वह जबरन उनसे रंगदारी वसूलता था और अब तक लाखों की ठगी कर चुका था. हालांकि पुलिस ने मामले को संभाल लिया और शख्स को वहां से लेकर थाने पहुंच गई. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.