थलापति विजय के समर्थन में उतरे एक्टर प्रकाश राज, तमिलनाडु के राज्यपाल के खिलाफ खोला मोर्चा
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर पर भड़के प्रकाश राज. थलापति विजय को सरकार बनाने का मौका न देने पर बताया असंवैधानिक. जानें क्या है पूरा सियासी विवाद और बहुमत का गणित.
ADVERTISEMENT

विजय के समर्थन में आए एक्टर प्रकाश राज.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राज्य में सरकार बनाने को लेकर जारी गतिरोध अब गहराता जा रहा है. एक तरफ सुपरस्टार विजय (थलापति विजय) अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की सरकार बनाने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं, तो दूसरी तरफ राज्यपाल के सख्त रुख ने इस प्रक्रिया को अटका दिया है. इस बीच, दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज खुलकर विजय के समर्थन में आ गए हैं और उन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.