कौन हैं सुभेंदु अधिकारी जो होंगे बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री, कभी ममता बनर्जी के भरोसेमंद सिपहसालार थे, अब बने BJP के पोस्टर बॉय

suvendu adhikari profile : सुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के 9वें और बीजेपी के पहले सीएम. 57 साल के सुभेंदु अभी अविवाहित हैं. उनके पास न तो कार है और न ही बाइक. जानिए सुभेंदु के की पूरी प्रोफाइल.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

Who is suvendu adhikari : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है. इस जीत के सबसे बड़े नायक बनकर उभरे हैं सुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने न केवल अपनी नंदीग्राम सीट बचाई, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके सबसे सुरक्षित गढ़ भवानीपुर में 15,105 वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी. इस प्रचंड जीत के बाद अब विधायक दल ने सुभेंदु को अपना नेता चुना है. सुभेंदु के सीएम बनने का ऐलान ऑब्जर्वर और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया.