मैथ्स में मिले थे 200 में से सिर्फ 95 नंबर… लेकिन आज सफलता ने सबको चौंकाया, देखें थलपति विजय की 10th की वायरल मार्कशीट
Thalapathy Vijay 10th Marksheet: तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे सुपरस्टार थलपति विजय की 10वीं की मार्कशीट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. एवरेज स्टूडेंट होने के बावजूद विजय ने राजनीति और सिनेमा में जो मुकाम हासिल किया है वह आज के निराश युवाओं के लिए एक बड़ी मिसाल है.
ADVERTISEMENT

Thalapathy Vijay 10th Marksheet
Thalapathy Vijay Marksheet Viral: अक्सर कहा जाता है कि स्कूल की मार्कशीट और डिग्रियां किसी इंसान का भविष्य तय नहीं कर सकती. इसका सबसे ताजा उदाहरण बने हैं सुपरस्टार थलपति विजय. दरअसल, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है. इस बीच अब उनकी 10वीं की पुरानी मार्कशीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस मार्कशीट से पता लगा रहा है कि करोड़ों दिलों पर राज करने वाले थलपति, अपनी स्कूली पढ़ाई के दौरान एक एवरेज स्टूडेंट हुआ करते थे. सोशल मीडिया पर उनकी जो कथित मार्कशीट वायरल हो रहा है उसके में विजय ने 65 प्रतिशत नंबर हासिल किए है.