तमिलनाडु में विजय के CM पद की शपथ लेते ही VCK इस बात को लेकर हो गई नाराज, क्या फ्लोर टेस्ट में पास हो पाएगी सरकार?
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सहयोगी दल VCK नाराज हो गई है. शपथ ग्रहण समारोह में 'वंदे मातरम' को प्राथमिकता देने और राज्य के कर्ज पर दिए गए बयान को लेकर VCK चीफ ने सवाल उठाए हैं. अब 13 मई के फ्लोर टेस्ट से पहले तमिलनाडु की राजनीति में सस्पेंस बढ़ गया है. जानें पूरा मामला और सरकार पर मंडराते खतरे की कहानी.
ADVERTISEMENT

Tamil Nadu Politics Update
Tamil Nadu Floor Test:तमिलनाडु में जोड़-तोड़ की राजनीति के बाद आखिरकार 10 मई को विजय ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली. लेकिन सरकार बने अभी एक ही दिन हुआ है और इसी बीच TVK और उनके सहयोगी दल के बीच मतभेद शुरू हो गए है. विजय की पार्टी TVK को सरकार बनाने में समर्थन देने वाली VCK के चीफ थोल थिरुमावलवन अब विजय की ही निंदा करने लगे है, जिससे की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. आइए विस्तार से जानते है क्या है पूरा मामला.