West Bengal Winning Candidates List 2026: बंगाल में पलट गई सत्ता, 293 में से बीजेपी के खाते में गई 207 सीटें...देखें सीटवाइज रिजल्ट

West Bengal Election Winning Candidates List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ा उलटफेर, 293 सीटों में से बीजेपी ने 207 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सत्ता पर कब्जा जमाया. जानिए किस सीट से कौन जीता, TMC को कितना नुकसान हुआ, कांग्रेस और वाम दलों का क्या रहा प्रदर्शन, और सीटवाइज रिजल्ट की पूरी लिस्ट.

ADVERTISEMENT

West Bengal Seat Wise Result
West Bengal Seat Wise Result
google news

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय लिखा गया है. महीनों तक चले तीखे चुनाव प्रचार और हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद, मतगणना के जो नतीजे सामने आए हैं, उन्होंने बंगाल की राजनीतिक दिशा पूरी तरह बदल दी है. राज्य की 293 सीटों (एक सीट पर चुनाव स्थगित होने के कारण) पर हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. लोग इस जीत को केवल चुनावी जीत ही नहीं बल्कि बंगाल की संस्कृति, पहचान और भविष्य को लेकर लड़ी गई वैचारिक लड़ाई का एक निर्णायक परिणाम मान रहे है.