Bihar: सुपर 30 वाले आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार RJD में शामिल, इस सीट से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

सुपर 30 से जुड़े प्रणव कुमार आरजेडी में शामिल हुए और समाज सेवा के लिए राजनीति में कदम रखा. उनके चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं और पार्टी में उनके जुड़ाव को एक मजबूत रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENT

Pranav Kumar Join RJD
Pranav Kumar Join RJD
google news

बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार अब राजनीति में कदम रख चुके हैं. बुधवार यानी 16 जुलाई को उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की सदस्यता ली. पार्टी प्रमुख तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल किया. इसके साथ ही यह चर्चा भी तेज हो गई है कि प्रणव कुमार आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में अरवल जिले के कुर्था विधानसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.