'राहुल गांधी बन सकते हैं PM', बॉम्बे हाईकोर्ट में PIL पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने की भविष्यवाणी

बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई, जिसमें मांग की गई थी कि राहुल गांधी को सावरकर के योगदान को नजरअंदाज करने वाले बयान देने से रोका जाए. याचिकाकर्ता पंकज फडनीस ने तर्क दिया कि राहुल गांधी के ऐसे बयान उनके मौलिक कर्तव्यों का उल्लंघन हैं.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
Google CTA

विनायक दामोदर सावरकर पर दिए गए बयानों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सुर्खियों में रहते हैं. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी सावरकर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मानती है, वहीं राहुल गांधी उन पर ब्रिटिशों के एजेंट होने और कायरता के आरोप लगाते रहे हैं. अब इस मुद्दे पर एक नया मोड़ आया है.