अभिनव अरोड़ा ने जगद्गुरू रामभद्राचार्य वाले मामले पर दिया करारा जवाब, बताया उस दिन मंच पर क्या हुआ?

Abhinav Arora News: बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य की डांट को आशीर्वाद बताया है. उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि जिस वीडियो को प्रतापगढ़ का बताया जा रहा है, वह झूठ है. इसके साथ ही उन्होंने एक-एक करके सभी सवालों के जवाब दिए हैं.

ADVERTISEMENT

अभिनव अरोड़ा ने सभी सवालों के जवाब खुलकर दिए हैं.
अभिनव अरोड़ा ने सभी सवालों के जवाब खुलकर दिए हैं.
google news

Abhinav Arora News: बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य की डांट को आशीर्वाद बताया है. उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. अभिनव ने कहा कि जिस वीडियो को प्रताप गढ़ का बताया जा रहा है, वो वीडियो डेढ़ साल पुराना 2023 का है. इसलिए इस बात को लेकर तो झूठ और अफवाह फैलाई जा रही है. जगद्गुरू ने मुझे डांटा था, लेकिन उनकी डांट में भी प्यार है और उसे मैंने आशीर्वाद स्वरूप ही लिया है. उन्होंने ये भी कहा कि मेरे पिता और मईया को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. हम घर से निकल सकते हैं.