बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान के बॉडीगार्ड शेरा का ये वायरल इंटरव्यू देखा क्या? 

Baba Siddiqui Murder: बाबा सिद्दीकी के अंतिम संस्कार में सलमान खान पहुंचे थे, जहां उनके साथ साए की तरह उनके बॉडीगार्ड शेरा भी पीछे थे. इस तस्वीर के वायरल होने के बाद अब चर्चा शेरा की हो रही है. शेरा का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

salman_shera
सलमाल खान के बॉडीगार्ड शेरा की क्यों हो रही है चर्चा.
Google CTA

Baba Siddique Murder: मुंबई में सेलीब्रिटी उद्याेगपति और सलमान खान के खास दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पूरे देश में जैसे खलबली मच गई. हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने खुलेआम ली है. साथ ही उन्होंने एक मैसेज भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया. लॉरेंस की एक हिट लिस्ट भी वायरल हो रही है, जिसमें टॉप पर सलमान खान हैं. ये हिट लिस्ट एनआईए से पूछताछ में खुद लॉरेंस बिश्नोई ने बताई थी. उसके बाद सलमान खान पर हमला भी हुआ और उनके घर पर फायरिंग भी करवाई गई.