Baba Siddique Murder: सलमान खान के घर को बना दिया किला.. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद ये बड़ा फैसला

Salman Khan News: सलमान खान के घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास का इलाके में सन्नाटा है. वहां रहने वाले लोगों को पुलिस ने साफ निर्देश दिए हैं कि वे न तो सेल्फी लें और न ही वीडियो बनाएं. पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है, जिससे सलमान खान के घर को पूरी तरह से एक किले का रूप दे दिया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बाबा सिद्दीकी हत्या के बाद सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास के इलाके में सन्नाटा

point

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर शूटिंग की अनुमति नहीं, यहां लगाया गया पुलिस का कड़ा पहरा

Salman Khan Latest Update: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से मुंबई और बॉलीवुड इंडस्ट्री तक शॉक्ड है. खासकर बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के लिए यह बेहद कठिन समय है, क्योंकि बाबा सिद्दीकी उनके करीबी दोस्तों में से एक थे. उनकी मौत से सबसे ज्यादा सदमा सलमान खान को ही लगा है. 12 अक्तूबर शनिवार को महाराष्ट्र के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी.