अल्लू अर्जुन की पूरी स्टोरी 'फायर नहीं वाइल्ड फायर', पुष्पा-2 से फ़िल्मी दुनिया में खींचने जा रहे ये बड़ी लकीर

अल्लू अर्जुन यूं तो साउथ की फिल्मों के बड़े स्टार हैं लेकिन पुष्पा के वर्ल्डवाइड हिट होने के बाद अल्लू का स्टारडम और बड़ा हो गया.

ADVERTISEMENT

Pushpa 2 trailer launch in Patna
अल्लू अर्जुन
Google CTA

Allu Arjun's Pushpa 2: पुष्पा फ्लावर नहीं फायर है बल्कि इस बार वाइल्ड फायर है और वो इस बात को बखूबी प्रूफ करते रहे हैं साउथ के सुपरस्टार बनी उर्फ अल्लू अर्जुन. साल 2021 में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा से उनका क्रेज इस कदर बढ़ा कि पुष्पा का फायर 7 समंदर पार तक पहुंच गया. पुष्पा द राइज की धमाकेदार सक्सेस के बाद अल्लू अर्जुन पुष्पा, द रूल यानी पुष्पा 2 लेकर आ रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज कैसा है ये 17 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में दिखा. साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक पुष्पा 2 का पटना में ट्रेलर लॉन्च इवेंट, अल्लू अर्जुन की तरफ से ऑडियंस को सीधा मैसेज है- आपको एंटरटेनमेंट देने के लिए मैं बैठा हूं.