Pushpa 2 Trailer: बिहार का प्यार देख अल्लू अर्जुन टूटी-फूटी हिंदी में बोले- आपने पुष्पा को झुका दिया

Pushpa 2 Trailer: अल्लू अर्जुन का स्वैग और रश्मिका के मोहक अंदाज और जलवा देख बिहार की राजधानी पटना में हल्ला हो गया. फिर जब रश्मिका ने I Love You पटना कहा तो फैंस के जोश का ठिकाना नहीं रहा. ये मौका था अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च का.

ADVERTISEMENT

अल्लू अर्जुन बिहार में मिले प्यार से गदगद हो गए.
अल्लू अर्जुन बिहार में मिले प्यार से गदगद हो गए.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पुष्पा 2 का ट्रेलर पटना में हुआ लॉन्च, लाखों की भीड़ ने किया जोशीला स्वागत

point

अल्लू अर्जुन ने हिंदी में की बिहार के लोगों से बातचीत, फैंस में भर दिया जोश

point

पटना के गांधी मैदान पर लाखों लोगों की भीड़ पहुंची, ट्रेलर रिलीज हुआ

Pushpa 2 Trailer: आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन और खूबसूरत रश्मिका मंदाना को देखने के लिए बिहार की जनता उमड़ पड़ी. रविवार को पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर पटना में लॉन्च किया गया. यहां पर बिहारी जनता ने अपने जोश, जुनून और जज्बे से दिखा दिया कि वह पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन को कितना पसंद करते हैं. तभी अल्लू अर्जुन को कहना पड़ा कि पुष्पा झुकता नहीं है, लेकिन आपके प्यार ने झुका दिया... फिर उन्होंने अपनी टूटी-फूटी हिंदी के लिए माफी भी मांगी.