तलाक की अफवाहों के बीच दिवाली पर साथ आए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, सामने आईं ये तस्वीरें!

Abhishek-Aishwarya: दिवाली के मौके पर अमिताभ बच्चन के बंगले से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं. पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब त्योहार पर दोनों को साथ देखकर फैंस खुश हैं.

ADVERTISEMENT

Abhishek_Aishwarya
अमिताभ बच्चन के घर हुई दीवाली पार्टी.
Google CTA

Abhishek-Aishwarya Story: बॉलीवुड जगत में दिवाली की पार्टियों का सिलसिला जारी है. हर दिन बॉलीवुड स्टार्स पार्टियां होस्ट कर रहे हैं. इस फेस्टिवल सीज़न की एक खास पार्टी हर साल बच्चन परिवार के घर पर होती है. जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारे हिस्सा लेते हैं. अमिताभ बच्चन के बंगले से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं. पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन और तलाक की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब त्योहार पर दोनों को साथ देखकर फैंस खुश हैं. बच्चन परिवार द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.