सलमान खान को दोबारा जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ की फिरौती मांगी; लगातार धमकियों से हड़कंप
Salman Khan Receives Death Threats Again: मंगलवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा मैसेज मिला जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है.
ADVERTISEMENT

Salman Khan Receives Death Threats Again: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर से धमकी मिली है. इस बार दो करोड़ की फिरौती मांगी गई है. सलमान को लगातार मिल रही धमकियों से हड़कंप मच गया है. इस बार धमकी भरा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम को मिला. जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है. धमकी देने वाले ने दो करोड़ रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर यह राशि नहीं दी गई, तो वह सलमान खान की हत्या कर देगा. इसके बाद मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.