'अभी मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो..' अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप किया कन्फर्म

Arjun-Malaika breakup confirmed: साल 2016-17 से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन इस साल उनके ब्रेकअप की चर्चा होने लगी थी. अब अर्जुन ने खुद ही ब्रेकअप की पुष्टि कर दी है. उन्होंने बताया कि अब वो सिंगल हैं. अर्जुन कपूर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Arjun-Malaika breakup confirmed: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में रही हैं. अब अर्जुन कपूर ने खुद इस रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि कर दी है. एक इवेंट के दौरान जब दर्शकों में से किसी ने मलाइका के बारे में पूछा तो अर्जुन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "नहीं, नहीं! अभी मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो." उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे साफ है कि दोनों अब एक-दूसरे के साथ नहीं हैं.