Baba Siddique : किस बात पर भिड़ गए थे शाहरुख और सलमान खान? 5 साल बाद बाबा सिद्दीकी ने कैसे कराई दोस्ती?
एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने इस विवाद पर कहा कि में पिता की तरह बिहैव करता हूं और सलमान खान बच्चे की तरह. उन्होंने ये भी कहा कि हम दोनों अपनी दुनिया में व्यस्त हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कैटरीना कैफ की बर्थ-डे पार्टी पर भिड़ गए थे सलमान और शाहरुख खान.
बाबा सिद्दीकी के इफ्तार पार्टी में दोनों हो गए एक.
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये वही बाबा सिद्दीकी हैं जिनकी पैठ बॉलीवुड में भी थी. बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टियां तब फेमस होने लगीं जब उसमें बड़े-बड़े नेताओं के अलावा बी-टाऊन के सितारों का जमावड़ा लगने लगा. एक इफ्तार पार्टी में ही शाहरुख और सलमान खान के बीच 5 साल से चली आ रही दुश्मनी को दोस्ती में बदला गया था. ये करने वाले कोई और नहीं बल्कि बाबा सिद्दीकी थे.
