बेबी जॉन की रिलीज से पहले महाकाल की भक्ति में लीन दिखे वरुण धवन, कीर्ति और एटली के साथ की भस्म आरती
Mahakal Temple: पूरी स्टारकास्ट ने फिल्म बेबी जॉन की सफलता के लिए भगवान महाकाल के दर्शन किए और विशेष पूजा की. वरुण धवन, दोनों एक्ट्रेसेस और एटली पत्नी समेत लगभग 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती की.
ADVERTISEMENT

वरुण धवन बेबी जॉन की स्टारकॉस्ट के साथ पहुंचे महाकाल.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
एक्टर वरुण धवन, फिल्म निर्माता एटली और दोनों एक्ट्रेसेस ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में मंगलवार सुबह भस्म आरती में फिल्म अभिनेता वरुण धवन फिल्म अभिनेत्री कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, निर्माता एटली, प्रिया एटली, मुराद खेतानी और निर्देशक कालीस ने बाबा महाकाल की सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए. बता दें कि वरुण धवन की फिल्म बेबी जाॅन क्रिसमस पर रिलीज होने को तैयार है.