ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की अफवाह पर बिग बी का गुस्सा, पोस्ट लिखकर खबरों को बताया झूठा

Aishwarya-Abhishek Divorce Rumors: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाहों पर बिग बी अमिताभ बच्चन ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बिना नाम लिए झूठी खबर फैलाने वालों पर सवाल खड़े किए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

point

बिग बी बोले- मैं अपने परिवार के बारे में कम बोलता हूं, क्योंकि मैं उनकी गोपनीयता बनाए रखना चाहता हूं

Aishwarya-Abhishek Divorce Rumors: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक ऐसी पोस्ट साझा की है, जिसने इन खबरों को न सिर्फ झूठा करार दिया बल्कि इसे अफवाह फैलाने वालों की गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया कि उनका यह बयान हाल ही में उठे तलाक की अफवाहों से जुड़ा है.