Bigg Boss 18 में सलमान खान से माफी मांगने वाले अश्नीर ग्रोवर का पलटवार! बता दी एक्टर से डील की पूरी कहानी

Bigg Boss 18: अश्नीर ग्रोवर बिग-बॉस के वीकेंड का वार के एक एपिसोड में आए थे. यहां सलमान खान ने उन्हें कहा था कि पहले किसी मीटिंग के लिए अश्नीर से मिले थे ये उन्हें याद भी नहीं है. इस दौरान उन्हें डील को लेकर भी कई बातें सुना दी, जिससे अश्नीर ग्रोवर परेशान हो गए और माफी मांगी. जिस पर अब अशनीर ने चुप्पी तोड़ी है.

ADVERTISEMENT

अश्नीर ग्रोवर सलमान खान.
अश्नीर ग्रोवर सलमान खान के शो बिग बॉस में पहुंचे थे.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

अश्नीर ग्रोवर बिग बॉस 18 में गए थे, जहां पर सलमान खान ने उनकी लगाई थी झाड़

point

अब अश्नीर ग्रोवर ने इसे लेकर दूसरी कहानी लेकर आए हैं, सलमान से डील की सच्चाई बताई है

point

ग्रोवर ने कहा- सलमान को पता है कि बिग बॉस में क्या चलेगा, वह अच्छे होस्ट हैं

Salman Khan vs Ashneer Grover : बिग बॉस 18 के होस्ट एक्टर सलमान खान ने शार्क टैंक इंडिया फेम और भारत पे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर को उनके पुराने बयान को लेकर जमकर खिंचाई हुई थी. तब अश्नीर ग्रोवर को माफी मांगनी पड़ गई थी. लेकिन बिग बॉस से बाहर आने के बाद उन्होंने सलमान खान पर पलटवार करते हुए अब एक्टर के साथ हुई डील की पूरी कहानी बता दी है. एक्स हैंडल पर किए ट्वीट में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी है.