Mohammed Rafi Centenary: मन्ना डे ने कहा था- रफी साहब जैसा गाते थे, शायद ही कोई गा पाता...

Rafi Centenary: संगीत जगत में मोहम्मद रफी और किशोर कुमार को प्रतिद्वंद्वी माना जाता था, लेकिन असल में वे बहुत अच्छे दोस्त थे. जब 1980 में रफी साहब का निधन हुआ, उस दिन भारी बारिश हो रही थी. किशोर कुमार उनके पार्थिव शरीर के पास बच्चों की तरह फूट-फूट कर रोए थे.

ADVERTISEMENT

मोहम्मद रफी की 100वीं जयंती मनाई जा रही है.
मोहम्मद रफी की 100वीं जयंती मनाई जा रही है.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सदाबहार नगमों के सरताज मोहम्मद रफी की 100वीं जयंती मनाई जा रही है

point

100 साल बाद भी उनका संगीत और सादगी लोगों के दिलों में ज़िंदा है

point

पहली बार 1944 में जीनत बेगम के साथ गाया अपना पहला गाना

Rafi Birth Centenary: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली गायकों में गिने जाने वाले मोहम्मद रफी ने ऐसे अमर गीतों की सौगात दी, जो आज भी हर दिल की जुबान पर हैं. उनके गीतों का हर लफ्ज़ सीधे दिल में उतर जाता है. उनकी सादगी और गायकी ने उन्हें सिर्फ महान गायक ही नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में भी आदर्श बनाया. 24 दिसंबर 1924 को जन्मे मोहम्मद रफी साहब की आज 100वीं जयंती है. इस खास मौके पर आइए उनकी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...