‘पाताल लोक 2’ के एक्टर और इंडियन आइडल-3 के विनर प्रशांत तमांग का निधन, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Prashant Tamang Biography: इंडियन आइडल सीजन-3 के विनर और अभिनेता प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है. रविवार को वह दिल्ली स्थित अपने घर में मृत पाए गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है, हालांकि फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. उनके ऐसे अचानक चले जाने से परिवार और प्रशंसक गहरे सदमे में हैं.

ADVERTISEMENT

Prashant Tamang death News
Prashant Tamang death News
google news

Prashant Tamang Passed Away: इंडियन आइडल सीजन-3 के विनर और एक्टर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है. इंडिया टुडे नॉर्थ ईस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार तमांग रविवार 11 जनवरी को नई दिल्ली में अपने घर पर मृत पाए गए. जानकारी के अनुसार, प्रशांत हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में एक संगीत कार्यक्रम को पूरा करके दिल्ली वापस आए थे.