वो डर से कांप रहा था...', जब सलमान खान ने बताई काले हिरण के शिकार की पूरी कहानी
Salman Khan Story: सुपरस्टार सलमान खान भले ही काला हिरण शिकार मामले में कोर्ट से बाइज्जत बरी हो गए हों, लेकिन बिश्नोई समाज उनसे अब भी माफी की उम्मीद कर रहा है. यही वजह है कि लॉरेंस बिश्नोई उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है.
ADVERTISEMENT

सलमान खान को लगातार मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां.
Salman Khan Story: मामला 1998 का है, जब सलमान खान 'हम साथ साथ हैं..' फिल्म की शूटिंग के लिए राजस्थान पहुंचे थे और अपने को-स्टार्स के साथ शिकार पर गए थे. सलमान खान ने एक पुराने इंटरव्यू में शिकार की पूरी कहानी बताई थी और ये भी कहा था कि कैसे शिकार करने का उनका मन बना था, और इस पूरे कांड की शुरुआत कैसे हुई. 26 साल पहले शौक में शुरू हुए इस किस्से की सलमान खान को आज चुकानी पड़ रही है भारी कीमत... हाल में उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं.