लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान को धमकी देने वाला शख्स बेचता था सब्जियां, लाइफ में करना चाहता था 'चमत्कार'
Salman Khan News: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान को धमकी देने और 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, धमकी देने वाला शख्स सब्जी बेचने का काम करता था. कैसे आया उसे ये खतरनाक आइडिया, जानिए इस खबर में...
ADVERTISEMENT

Salman Khan News: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान सुर्खियों में है. लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाला आरोपी पकड़ा गया है. हो मुंबई पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया है. यह मामला तब सामने आया जब इस व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर सलमान खान को धमकी भरा संदेश भेज दिया. पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी व्यक्ति सब्जी बेचने का काम करता था और फिलहाल बेरोजगार था.