स्वरा भास्कर अब नहीं करेंगी वेट लूज, खुद को ही बोल दिया Hippo, जानें पूरा मामला
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में पहुंचीं स्वरा भास्कर ने 'मोटी' लिखा ब्लाउज पहनकर अपनी बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने साफ कहा कि अब वह वजन घटाने के बजाय ट्रोल्स के तानों और अपने इस रूप को गर्व से स्वीकार करेंगी.
ADVERTISEMENT

स्वरा भास्कर
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज और कड़े तेवरों के चलते सुर्खियों में हैं. अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग तक स्वरा कभी भी अपनी बात खुलकर रखने से पीछे नहीं हटतीं. इस बार उन्होंने बॉडी शेम करने वालों और ट्रोल्स को ऐसा करारा जवाब दिया है, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है.
