अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ ने अचानक क्यों रोका कॉन्सर्ट? फिर होटल की तरफ करने लगे इशारे

Dil-luminati Concert: अहमदाबाद कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अचानक गाना रोक दिया और होटल की बालकनी की तरफ इशारा करने लगे. अचानक से सब कुछ थम गया, फिर दिलजीत ने होटल की तरफ इशारा किया, कुछ कहा और गाना शुरू कर दिया.

ADVERTISEMENT

दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद में किया शो.
दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद में किया शो.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

दिलजीत दोसांझ अपने 'दिल-लुमिनाटी' टूर पर हैं, गुजरात के अहमदाबाद में किया परफॉर्म

point

दिलजीत के कॉन्सर्ट हजारों फैंस मौजूद रहे, कुछ लोग होटल की बालकनी से शो देख रहे थे

point

वायरल वीडियो में दिलजीत ने होटल की बालकनी 'ये होटल वाले गेम कर गए'

Dil-luminati Concert Ahmadabad: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'दिल-लुमिनाटी' टूर के तहत देशभर में शानदार कॉन्सर्ट्स कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में अपनी परफॉर्मेंस दी, जिसमें हजारों फैंस की भीड़ उमड़ी. लेकिन इस कॉन्सर्ट के दौरान एक ऐसी घटना हुई कि यह सुर्खियों में आ गया.