मनोज बाजपेयी-पीयूष मिश्रा का 33 साल पुराना ये वीडियो क्यों बटोर रहा सुर्खियां? दिलचस्प है कहानी

Manoj Bajpeyee-Piyush Mishra Video Viral: वायरल हो रहे वीडियो में जो गीत बज रहा है, उसका शीर्षक है ‘सुनो रे किस्सा’. इसे पीयूष मिश्रा ने लिखा है और संगीत भी उन्हीं का है और आवाज भी उन्हीं की है. वीडियो पुराने दिनों की यादों को ताजा हवा के झोंके जैसा लेकर आया है. वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है और यूजर कमेंट कर रहे हैं. 

ADVERTISEMENT

मनोज बाजपेयी के साथ पीयूष मिश्रा भी नजर आ रहे हैं. स्क्रीन शॉट: प्रसार भारती
मनोज बाजपेयी और पीयूष मिश्रा का एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है.
Google CTA

Manoj Bajpeyee-Piyush Mishra Video Viral: सोशल मीडिया पर 33 साल पुराना एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो लोगों को दूरदर्शन के जमाने की याद दिला रहा है. ये वीडियो खास इसलिए बन गया है क्योंकि इसमें अभिनेता मनोज बाजपेयी और बहुमुखी प्रतिभा के धनी पीयूष मिश्रा नजर आ रहे हैं. इस क्लिप में एक गीत बज रहा है और मनोज बाजपेयी नाच रहे हैं और पीयूष मिश्रा हारमोनियम बजा रहे हैं.