लॉरेंस बिश्नोई के टारगेट पर सलमान क्यों? कांकाणी गांव में 26 साल पहले रात में धमाके के बाद क्यों चीखीं थीं महिलाएं?
बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान के गैलेक्टसी अपार्टमेंट पर चली गोली और 26 साल पहले जोधपुर की एक रात की घटना को एक दूसरे में पिरोकर देखा जाने लगा है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
सलमान खान ने 26 साल पहले राजस्थान के जोधपुर में क्या किया था?
बिश्नोई समाज के साथ ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इनपर क्यों है इतना खफा?
महाराष्ट्र में एनसीपी नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जिम्मेदारी कथित रूप से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. फिर सामने आया बाबा सिद्दीकी की दोस्ती, सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोली चलाने वाले से जुड़े आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत और राजस्थान के जोधपुर की 26 साल पुरानी एक घटना.
