‘मैं फौजी आदमी हूं...’ अंकित बालियान के पिता ने पुलिस को दिया 4 दिन का अल्टीमेटम, बोले- हत्यारे नहीं पकड़े तो उठाएंगे ये बड़ा कदम
Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के नए सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिसमें 4 शूटर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पैदल भागते दिख रहे हैं. अंकित के पिता रिटायर्ड फौजी सतवीर सिंह ने यूपी पुलिस को 4 दिन में हत्यारों को पकड़ने का अल्टीमेटम देते हुए 'गदर काटने' की चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT

बेटे की हत्या पर पिता ने यूपी पुलिस को दिया अल्टीमेटम
Haryanvi Singer Ankit Baliyan Murder Case: यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की निर्मम हत्या के मामले में अब दो नए और बेहद खौफनाक CCTV फुटेज सामने आए हैं. इन फुटेज में वारदात का पूरा घटनाक्रम और हमलावरों का बेखौफ अंदाज साफ नजर आ रहा है. दूसरी तरफ, अंकित के पिता और रिटायर्ड फौजी सतवीर सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर है. उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को साफ शब्दों में 4 दिन का अल्टीमेटम देते हुए बड़ी चेतावनी दे डाली है.
