अंकित बालियान केस में सुमित-मोहित के एनकाउंटर पर गोगी गैंग का नया दावा! वायरल पोस्ट ने मचाई हलचल, जानें उसमें क्या लिखा?

Ankit Baliyan Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड की जांच के बीच सोशल मीडिया पर सामने आई एक पोस्ट ने नया सवाल खड़ा कर दिया है. भोलू शाहपुरिया के नाम से वायरल पोस्ट में सुमित और मोहित के एनकाउंटर को लेकर गंभीर दावा किया गया है. पुलिस अब इस आईडी और पोस्ट की असलियत खंगाल रही है.

ADVERTISEMENT

अंकित बाल्यान मर्डर केस के शूटरों की मौत पर गोगी गैंग का सनसनीखेज दावा
अंकित बाल्यान मर्डर केस के शूटरों की मौत पर गोगी गैंग का सनसनीखेज दावा
Google CTA

Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी मॉडल और गायक अंकित बाल्यान की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या के मामले में एक बेहद सनसनीखेज मोड़ सामने आया है. शामली पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मार गिराए गए दो मुख्य शूटरों सुमित और मोहित की मौत को लेकर गोगी गैंग की तरफ से एक खौफनाक दावा किया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गैंगस्टर भोलू शाहपुरिया के नाम से बनी आईडी से एक लंबा-चौड़ा पोस्ट सामने आया है, जिसने पुलिस की पूरी थ्योरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.