द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोलकर्मियों की गुंडई, लोहे का बैरियर उखाड़कर कार सवार परिवार पर किया हमला, वीडियो वायरल

Dwarka Expressway Toll Plaza Fight Video: द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की गुंडई और बर्बरता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामूली विवाद के बाद दबंग टोल कर्मचारियों ने कार सवार पूरे परिवार पर लोहे का भारी बैरियर और लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

टोलकर्मियों की गुंडई का लाइव वीडियो आया सामने
टोलकर्मियों की गुंडई का लाइव वीडियो आया सामने
Google CTA

Bijwasan Toll Brawl Dwarka Expressway Viral Video : देश की आधुनिक सड़कों और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. मामला द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल प्लाजा का है, जहां टोलकर्मियों की दबंगई, बर्बरता और गुंडई का एक ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है जिसने देखने वालों की रूह कंपा दी है. मामूली सी बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि टोल कर्मचारियों ने कानून और मर्यादा को ताक पर रखकर कार सवार एक पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया.

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, एक परिवार अपनी कार से द्वारका एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था. इसी दौरान बिजवासन टोल प्लाजा पर किसी बात को लेकर कार चालक और टोलकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते मामूली बातचीत ने बहस का रूप ले लिया. आरोप है कि टोल पर मौजूद कुछ कर्मचारी हिंसा पर उतर आए. आरोप है कि इसी दौरान एक टोलकर्मी ने काउंटर पर लगा भारी लोहे का बूम बैरियर उखाड़ लिया और कार सवार लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए. कार में मौजूद महिलाओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया. आरोप है कि परिवार के लोगों के साथ लात-घूंसों और लोहे के बैरियर से मारपीट की गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जिस वक्त यह खौफनाक वारदात चल रही थी, उसी दौरान पास की दूसरी कार में सवार एक महिला राहगीर ने सूझबूझ दिखाते हुए पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जो कुछ ही देर में आग की तरह फैल गया. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स और आम जनता में भारी आक्रोश फैल गया. लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन को टैग करते हुए टोलकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

पुलिस ने शुरू की जांच

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दिल्ली की कापसहेड़ा थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है. कापसहेड़ा थाने के एसएचओ नवीन कुमार के अनुसार, वीडियो के आधार पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि सभी आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि हालांकि पीड़ित परिवार की तरफ से अभी तक कोई औपचारिक लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन जैसे ही शिकायत मिलेगी, सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Gurugram Viral Video: चेकिंग के नाम पर होमगार्ड की 'दबंगई', गाड़ी रुकवाकर मांगी दिवाली की घूस तो युवक ने वीडियो बनाकर किया एक्सपोज