हरियाणा: खनौरी बॉर्डर से क्यों वापस लौटे किसान? मनोहर लाल खट्टर के संदेश के बाद यात्रा स्थगित, जानें क्या है पूरा मामला
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ 4 सितंबर को प्रस्तावित बैठक के आश्वासन के बाद किसानों ने खनौरी बॉर्डर से अपनी पैदल यात्रा स्थगित कर दी है. प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और धारा 163 लागू होने के बीच किसानों द्वारा दिखाए गए शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक रवैये की सराहना की है.
ADVERTISEMENT

मोहन लाल खट्टर
हरियाणा और पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर डटे किसानों ने अपनी प्रस्तावित पैदल यात्रा को आगामी 4 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है . यह फैसला हरियाणा सरकार के अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच हुई बातचीत के बाद लिया गया.
