प्रेमी संग रहने के बावजूद पत्नी मारती थी तानें, फिर पति ने जो किया जान रूह कांप जाएगी

Haryana Crime News: फतेहाबाद के टोहाना में प्रेम-प्रसंग के चलते पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी. जानिए इस दिल दहला देने वाली वारदात की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

फतेहाबाद टोहाना में पति ने पत्नी और प्रेमी की हत्या कर फैलाई सनसनी, प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम
Representational Image
Google CTA

Haryana Crime News: फतेहाबाद के टोहाना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी की हरकतों से परेशान पति ने कुछ ऐसा किया कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. पत्नी की हरकत और उसके कारनामे से परेशान पति ने अपनी पत्नी के साथ उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है. फिलहाल  पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और मामले की जांच जारी है.

शादी से शुरू हुई कहानी

साल 2011 में जींद के खरवाल की रहने वाली पूजा लोट की शादी फतेहाबाद के दीपक के साथ हुई थी. दोनों के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 12 और 8 साल है. शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन समय के साथ दीपक का दोस्त ऋतिक उनके घर आने-जाने लगा. यहीं से कहानी ने नया मोड़ लिया.

दोस्ती से प्रेम प्रसंग तक

2018 में दीपक और ऋतिक पिज्जा हट में एक साथ काम करते थे. इस दौरान उनकी दोस्ती गहरी हुई और ऋतिक का दीपक के घर आना-जाना बढ़ गया. इसी बीच ऋतिक और पूजा के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. यह नजदीकी इतनी बढ़ गई कि पूजा ने दीपक को छोड़कर ऋतिक के साथ रहना शुरू कर दिया. पिछले पांच महीनों से दोनों तिलक नगर में एक साथ रह रहे थे.

ये भी पढ़ें: पत्नी ने बनाए गैर मर्द से संबंध, ब्लैकमेल हुई तो बेटी को भी बॉयफ्रेंड के पास ले गई, किशोरी ने चीख-चीखकर तोड़ा दम

तलाक का केस और ताने

पूजा ने दीपक पर तलाक और सामान की रिकवरी का केस कोर्ट में दर्ज कराया था. इसके साथ ही वह दीपक को ताने मारती थी कि उसने उनका कुछ नहीं बिगाड़ा. पूजा ने कोर्ट में बयान दिया कि दीपक काम-धंधा नहीं करता और घर का खर्च नहीं उठाता, इसलिए वह ऋतिक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहती है. बच्चों को भी दीपक को सौंप दिया गया था.

गुस्से में रची हत्या की साजिश

पूजा और ऋतिक के रिश्ते से दीपक के मन में नफरत और गुस्सा बढ़ता गया. समाज में अपनी बेइज्जती और पूजा के तानों से तंग आकर उसने हत्या की साजिश रची. 30 मई की रात करीब 8 बजे, दीपक ने अपने भतीजे पंकज के साथ मिलकर पुनिया फैक्ट्री वाली गली में पूजा और ऋतिक का इंतजार किया. जैसे ही दोनों बाइक से वहां पहुंचे, दीपक और पंकज ने उन पर तेज धार वाले हथियार से हमला कर दिया.

दोनों की हुई मौत

हमले में ऋतिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पूजा को अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. इस डबल मर्डर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

पुलिस की कार्रवाई

टोहाना शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के मुताबिक, मुख्य आरोपी दीपक और उसका भतीजा पंकज किला मोले के रहने वाले हैं. पुलिस ने दीपक को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया, जब वह भागने की फिराक में था. पुलिस रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने और अन्य संभावित आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दीपक पूजा के तानों और सामाजिक बेइज्जती से परेशान था, जिसके चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया.

यह खबर भी पढ़ें: हरियाणा: बीवी को मायके में छोड़ युवक गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा था ये काम, ऐसे खुली पोल