"कहां जा रहा है हमारा टैक्स का पैसों?..." गुरुग्राम में जलभराव में फंसी स्कूल बसों तो पेरेंट्स ने खुद संभाला मोर्चा, अब बयां किया दर्द

Gurugram Waterlogging News: गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश के बाद भीषण जलभराव में दर्जनों स्कूल बसें 7 से 8 घंटे तक फंसी रहीं. बसों में बंद मासूम बच्चे रोते-बिलखते नजर आए. किसी भी प्रशासनिक मदद के न पहुंचने पर खुद अभिभावकों ने बच्चों को रेस्क्यू किया. डरे-सहमे पेरेंट्स ने अब सरकार से मानसून की छुट्टियां घोषित करने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

गुरुग्राम प्रशासन पर फूटा पेरेंट्स का गुस्सा
गुरुग्राम प्रशासन पर फूटा पेरेंट्स का गुस्सा
Google CTA

Gurugram Waterlogging School Bus Trapped News: हरियाणा की आर्थिक राजधानी और 'मिलेनियम सिटी' के नाम से मशहूर गुरुग्राम में महज डेढ़ से दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर प्रशासनिक दावों और बुनियादी ढांचे की धज्जियां उड़ा दीं. बीते दिनों 90 एमएम से अधिक बारिश के बाद शहर के प्रमुख चौराहे और सड़कें 3 से 4 फीट पानी में डूब गईं.