हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार के सुसाइड नोट में 8 IPS और 2 IAS के नाम, क्या लगे आरोप? सामने आई डिटेल
आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ में आत्महत्या कर ली. उनके 8 पन्नों के सुसाइड नोट में 8 आईपीएस और 2 आईएएस अधिकारियों पर उत्पीड़न और भेदभाव का गंभीर आरोप है. नोट में जातिवाद, गलत पोस्टिंग और प्रशासनिक अनदेखी का जिक्र है.
ADVERTISEMENT

ADGP Y Puran Kumar
Haryana: हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ IPS अधिकारी और ADGP वाई पूरन कुमार की आत्महत्या ने पूरे प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. 2001 बैच के अधिकारी ने चंडीगढ़ में अपने सरकारी आवास में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया. उनके पास से मिले 8 पेज के सुसाइड नोट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. नोट में उन्होंने 8 IPS और 2 IAS अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और प्रशासनिक दबाव का आरोप लगाया है. साथ ही अपनी सारी संपत्ति अपनी पत्नी अमनीत कौर के नाम कर दी है.
