हरियाणा पुलिस के ADGP पूरन कुमार सुसाइड केस में नया मोड, सामने आई 2.5 लाख रुपए की रिश्वत से जुड़ी नई कहानी!
हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मौके से वसीयत और आठ पन्नों का सुसाइड नोट मिला है. वही, इस मामले में एक शराब कारोबारी ने पूरन कुमार के PSO पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था, जिसकी जांच चल रही है.
ADVERTISEMENT

haryana adgp puran kumar case
हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) वाई पूरन कुमार की आत्महत्या ने पुलिस और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. मंगलवार दोपहर चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित उनके सरकारी आवास में उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से एक वसीयत और आठ पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें नौकरी से असंतोष, मानसिक दबाव और प्रशासनिक विवादों का जिक्र बताया जा रहा है. उनकी मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. जिनके जवाब सुसाइड नोट और फॉरेंसिक जांच से मिलने की उम्मीद है. वहीं, इस मामले में नया मोड आ गया है.
