HBSE 12th Topper 2026: 12वीं रिजल्ट में रोहतक की उदिता का कमाल… बनीं सेकंड टॉपर, मार्कशीट देखकर हर कोई कर रहा तारीफ
HBSE 12th Topper Udita Marksheet: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में रोहतक की उदिता ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींच लिया है. 500 में से 498 अंक हासिल करने वाली उदिता ने तीन विषयों में पूरे 100 नंबर प्राप्त किए हैं. रिजल्ट सामने आते ही परिवार, रिश्तेदार और स्कूल में जश्न का माहौल बन गया है.
ADVERTISEMENT

12वीं रिजल्ट में रोहतक की उदिता का कमाल
HBSE 12th topper 2026 Marksheet: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार प्रदेश में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का दबदबा देखने को मिला. रिज्लट आने के बाद से अब टापर्स की मार्कशीट भी सामने आने लगी है. ऐसी ही एक मार्कशीट सेकंड टॉपर रही उदिता की भी सामने आई है. 12 वीं के नतीजों में उदिता ने तीन सब्जेक्ट में 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं. नतीजे आने के बाद से अब उदिता के परिवार में खुशी का माहौल है. आसपास के लोग और रिश्तेदार उन्हें फोन कर बधाई दे रहे हैं और उनकी नंबरों की चर्चा कर रहे हैं.