HBSE 12th Topper Marksheet: HBSE 12वीं रिजल्ट में जींद की योगिता का जलवा… तीन सब्जेक्ट के नंबर देखकर उड़ जाएंगे होश
HBSE 12th Topper Yogita Marksheet: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में जींद की योगिता ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींच लिया है. 500 में से 497 अंक हासिल करने वाली योगिता ने तीन विषयों में पूरे 100 नंबर प्राप्त किए हैं. रिजल्ट आने के बाद से उनके घर में जश्न का माहौल है और मार्कशीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
ADVERTISEMENT

HBSE 12वीं रिजल्ट में छाईं योगिता
Jind Topper Yogita Marksheet: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नतीजों में इस बार बेटियों का दबदबा रहा है. इस साल प्रदेशभर में 12वीं में 84.67 प्रतिशत बच्चे पास हुए. इनमें से 87.97 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता पाई. वहीं लड़कों की बात करें तो 81.46 प्रतिशत लड़के पास हुए. इन नतीजों के आने के बाद अब एक-एक कर टॉपर्स की मार्कशीट सामने आने लगी हैं. इन्हीं में से एक मार्कशीट आर्ट्स स्ट्रीम की योगिता की भी सामने आई है. इस एग्जाम के लिए योगिता की मेहनत उनके मार्कशीट में आए नंबरों में साफ झलक रही है.