बर्थडे से 10 दिन पहले पहलगाम में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने दिया ऐसा बयान, मुसलमान हुए खुश! 

Vinay Narwal Wife Himanshi: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का 1 मई को जन्मदिन था. इस मौके पर उनकी पत्नी हिमांशी ने शांति का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि वह शांति चाहती हैं.

ADVERTISEMENT

 Vinay Narwal wife Himanshi
Vinay Narwal wife Himanshi
Google CTA

Vinay Narwal Wife Himanshi: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का 1 मई को जन्मदिन था. इस मौके पर उनकी पत्नी हिमांशी ने शांति का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि वह शांति चाहती हैं और कश्मीरी लोगों और मुसलमानों के बारे में गलत बातें नहीं सुनना चाहतीं. हिमांशी ने अपने पति के हत्यारों को न्याय के कटघरे में लाने और आतंकवादियों को सजा दिलाने की मांग की.

पत्नी हिमांशी ने की ये अपील

रक्तदान शिविर में हिमांशी ने अपने पति विनय नरवाल को शहीद का दर्जा देने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि विनय आज 27 साल के होते. हिमांशी ने कहा, "इस हमले में शामिल लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन हमें मुसलमानों और कश्मीरियों को निशाना नहीं बनाना चाहिए."

विनय नरवाल की जयंती पर परिवार ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. हिमांशी और विनय की शादी 16 अप्रैल को हुई थी और 19 अप्रैल को रिसेप्शन था.

रक्तदान शिविर का आयोजन

विनय नरवाल के जन्मदिन पर कई संगठनों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेणू बाला गुप्ता, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भी शामिल हुए और परिवार को सांत्वना दी.

हनीमून पर कश्मीर गए थे विनय नरवाल

आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आंतकी अटैक में हरियाणा के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल मारे गए थे. विनय कोच्चि में तैनात थे. विनय अपनी पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून पर कश्मीर गए हुए थे. 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी. इसके बाद वह कश्मीर में हनीमून पर आए थे लेकिन 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में आतंकी अटैक में उनको गोली मार दी गई. इस अटैक में कुल 26 लोगों की जान चली गई थी. 

'मेरा भाई जिंदा था..कोई मदद नहीं आई' पहलगाम में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल बहन सृष्टि से CM नायब सिंह सैनी ने किया ये वादा!