'डंकी रूट' से पुर्तगाल, फिर फ्रांस आर्मी में एंट्री... जानें कौन थे कुरुक्षेत्र के 25 वर्षीय विशु शर्मा जिनकी जर्मनी में हुई हत्या

Kurukshetra Vishu Sharma News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय विशु शर्मा की जर्मनी में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. विशु साल 2022 में डंकी रूट से पुर्तगाल गया था और बाद में जर्मनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहा था. रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस वारदात से परिवार सदमे में है.

ADVERTISEMENT

जर्मनी में कुरुक्षेत्र के विशु शर्मा की हत्या
जर्मनी में कुरुक्षेत्र के विशु शर्मा की हत्या
Google CTA

Vishu Sharma Kurukshetra Murder Germany: रक्षाबंधन से ठीक पहले कुरुक्षेत्र के एक परिवार के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने उनकी सारी खुशियां छीन लीं. 25 साल का विशु शर्मा कुछ साल पहले बेहतर भविष्य का सपना लेकर विदेश गया था. परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए अपना प्लॉट तक बेच दिया था. पुर्तगाल से फ्रांस और फिर जर्मनी तक पहुंचा विशु अपनी जिंदगी को नई दिशा देने में जुटा था. लेकिन जर्मनी में जर्मनी में चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इसकी खबर घर पहुंची तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. आखिर उस रात विशु के साथ क्या हुआ जानिए पूरी कहानी.