रेवाड़ी: पेचकस से ATM तोड़ने वाली दो युवतियां निकलीं सगी बहनें, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बताया आखिर क्यों उठाया ये कदम
Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शॉपिंग के दौरान पैसे कम पड़ने पर दो सगी बहनों ने पेचकस से एटीएम तोड़ने और कैश निकालने की कोशिश की. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

पेचकस से ATM तोड़ने वाली निकती सगी बहनें
Rewari ATM Attempt Case: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में दिनदहाड़े एटीएम तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश करने वाली दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों ने पेचकस और पत्ती की मदद से एटीएम मशीन से छेड़छाड़ की थी. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी. गिरफ्तार दोनों युवतियां राजस्थान की रहने वाली हैं और सगी बहनें हैं. पूछताछ में उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि आखिर उन्होंने एटीएम तोड़ने की कोशिश क्यों की थी.
