पानीपत: श्मशान घाट पहुंची पुलिस और कब्जे में लिया 20 साल की पूनम का शव, मौत पर पति और मायके वालों की अलग कहानी

Panipat Poonam Death Case: हरियाणा के पानीपत में साईं कॉलोनी की रहने वाली 20 वर्षीय पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ससुराल पक्ष जब श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर रहा था, तभी मायके वालों के आरोप पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

ADVERTISEMENT

Panipat Poonam Death Case
Panipat Poonam Death Case
Google CTA

Panipat News: हरियाणा के पानीपत जिसे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 20 वर्षीय महिला पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद जब ससुराल पक्ष के लोग श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे, तभी चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जलती चिता की तैयारी के बीच अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया. मामले अब परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं पत्नी की मौत को लेकर पति ने अगल ही कहानी बताई है.