मनीषा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट से भड़के पिता, बोले- न्याय के लिए जारी रहेगी लड़ाई, बताया क्या होगा अगला कदम?
Teacher Manisha Case : हरियाणा के चर्चित टीचर मनीषा मामले में सीबीआई द्वारा पेश क्लोजर रिपोर्ट के बाद नया मोड़ आ गया है. परिजनों ने जांच पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए इसे मानने से मना कर दिया है. अब देखना होगा कि 27 तारीख को कोर्ट में क्या नया मोड़ आता है.
ADVERTISEMENT

मनीषा केस में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से भड़के पिता
Teacher Manisha Closure Report: हरियाणा के चर्चित टीचर मनीषा मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है. सीबीआई ने जांच पूरी करने के बाद इस मामले को आत्महत्या करार दिया है. हालांकि, मनीषा के पिता संजय इस रिपोर्ट और सीबीआई की कार्रवाई से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं. उनका आरोप है कि पूरी जांच में लीपापोती की गई है और सच्चाई को छुपाने की कोशिश हो रही है. परिजनों का कहना है कि वे इस मामले में सड़क से लेकर अदालत तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और बेटी को न्याय दिलाकर ही रहेंगे.
