‘मैं मान जाऊंगा आप मंत्री हैं...’ राव इंद्रजीत को करणी सेना के सूरजपाल अम्मू ने दिया खुला चैलेंज
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा पंजाबी समुदाय पर दी गई टिप्पणी की तीखी आलोचना करते हुए उन्हें मेवात में कब्जे वाली ज़मीनें छुड़वाने का खुला चैलेंज दिया है.
ADVERTISEMENT

करणी सेना
हरियाणा की राजनीति में बयानों के तीर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं . केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा मंच से दिए गए एक बयान पर अब सियासी घमासान छिड़ गया है. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने इस मुद्दे को लेकर राव इंद्रजीत सिंह पर करारा हमला बोला है.
