कोई पत्थर लगाना सीख रहा था तो कोई पहले ही जा चुका जेल, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में जानिए 2 संदिग्ध शूटरों की क्राइम कुंडली!

Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में गिरफ्तार संदिग्धों में सोनीपत के दो युवकों को लेकर नई जानकारी सामने आई है. परिजनों के मुताबिक, रेहान पहले अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है और बाद में वेल्डिंग का काम करता था. वहीं, दूसरा संदिग्ध नाबालिग है, जो अपने पिता के अनुसार पत्थर और टाइल्स लगाने का काम सीख रहा था. जानिए पूरी डिटेल.

ADVERTISEMENT

Tiger Shroff Firing Case
सोनीपत के दोनों आरोपियों की कुंडली आई सामने
Google CTA

मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए अब तक 5 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से 3 संदिग्धों को राजस्थान के कोटा से पकड़ा गया, जिनमें 2 हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले है. अब इन दोनों संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी पूरी कुंडली भी सामने आई है, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें पता चली है. जानकारी के मुताबिक एक आरोप रेहान पहले भी जेल जा चुका है, वहीं दूसरा संदिग्ध शूटर अभी नाबालिग ही है और वह अपने पिता के साथ पत्थर और टाइल्स लगाने का काम सीख रहा था. जैसे ही दोनों ही परिवार वालों को उनकी गिरफ्तारी के बात की पता चली है, सभी लोग हैरान है. विस्तार से जानिए दोनों की पूरी कुंडली.

अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है रेहान

मिली जानकारी के मुताबिक, रेहान सोनीपत के  गांव देवरू का रहने वाला है. उसके परिजनों ने बताया कि वह नौवीं क्लास में फेल हो गया था, जिसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी. फिर वह काम की तलाश करने लगा. इसी दौरान उसकी जिंदगी में अपराध का एक नया चैप्टर जुड़ गया. परिवार वालों के मुताबिक, रेहान अवैध हथियार रखने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है. परिजनों ने उस कई बार गलत रास्ते से दूर रहने और मेहनत-मजदूरी तक जिंदगी संभालने के लिए समझाया, लेकिन उसने किसी की भी नहीं सुनी. लेकिन अब जैसे ही टाइगर श्रॉफ पर हमले का मामला सामने आया है, परिवार एक बार भी परेशान हो रहा है.

12 साल पहले पिता से हुआ अलग, करता था वेल्डिंग का काम

रेहान के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, उसने 12 साल पहले ही पिता को छोड़ दिया था और अपनी मां समसिदा और छोटे भाई के साथ गांव में अपने मामा के घर पर ही रहता था. उसकी मां एक निजी कंपनी में काम करती है, जिससे की परिवार का भरण-पोषण होता है.

वहीं मौसी अफसाना ने बताया कि, रेहान जले से छूटकर आने के बाद वेल्डिंग का काम करता था. वह बकरीद पर घर भी आया था. हंसी-खुशी त्यौहार मनाने के बाद वह काम पर जाने की बात कहकर घर से वापस चला गया. परिजनों के मुताबिक, उन्हें मालूम था कि रेहान काम पर गया है और किसी भी बात की जानकारी नहीं है.

नाबालिग आरोपी सीख रहा था टाइल्स लगाने का काम

इस मामले में गिरफ्तार एक और संदिग्ध आरोपी जो कि नाबालिग है, वह भी सोनीपत का ही रहने वाला है. संदिग्ध आरोपी के पिता ने बताया, 13 तारीख को वह घर आया था, लेकिन इसके बाद वह कहीं चला गया जिसका हमें कोई अता-पता नहीं है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा गोहाना में पत्थर और टाइल्स लगाने का काम सीख रहा था.

इस संदिग्ध आरोपी के पिता ने अपनी दुख भरी कहानी सुनाते हुए कहा कि, मैं खुद एक दिव्यांग हूं और ईंट तोड़कर मजदूरी करता हूं, जिससे की परिवार का गुजारा चलता है. अब बेटे के नाम फायरिंग जैसे गंभीर मामले में आने के बाद परिवार सदमे हैं. वहीं पिता का कहना है कि कहीं कोई उसे बहला-फुसलाकर तो नहीं ले गया.

जांच में जुटी पुलिस

अब दोनों ही संदिग्ध आरोपी की कुंडली आने के बाद पुलिस मामले की और गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर दोनों आपस में मिले कैसे, उनकी इस मामले में क्या भूमिका थी और इस घटना के पीछे किस नेटवर्क का हाथ है. अब देखना होगा कि आगे इस मामले में आखिर क्या-कुछ पता चलता है.

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में 4 संदिग्ध गिरफ्तार, तीन को लेकर सामने आई जानकारी