हरियाणा के योगेंद्र योगी को AICC में मिली बड़ी जिम्मेदारी, राहुल गांधी का OBC पर दांव, जानिए क्या है पूरा प्लान!
राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान के तहत हरियाणा के जमीनी कार्यकर्ता और सहन समाज के पहले नेता योगेंद्र योगी को AICC में राष्ट्रीय सचिव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. ओबीसी वर्ग को साधने की इस रणनीति के तहत योगी को अब महाराष्ट्र चुनाव में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का जिम्मा दिया गया है.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस पार्टी में संगठन सृजन अभियान के तहत बड़ा बदलाव देखने को मिला है। हरियाणा के हिसार जिले के हांसी क्षेत्र के मुजादपुर गांव के रहने वाले योगेंद्र योगी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में राष्ट्रीय सचिव (National Secretary) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि सहन/सैनी समाज के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले वह पहले व्यक्ति हैं। न्यूस्टैक की इस स्पेशल वेब रिपोर्ट में जानिए योगेंद्र योगी की संघर्ष यात्रा और कांग्रेस के इस नए सियासी प्लान के बारे में.
जमीनी कार्यकर्ता से राष्ट्रीय सचिव तक का सफर
योगेंद्र योगी पिछले करीब 17 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं. अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उन्होंने नेहरू युवा केंद्र के जरिए सामाजिक कार्यों से की. इसके बाद उन्होंने नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई.
पार्टी संगठन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं:
- यूथ कांग्रेस में मास्टर कोच के रूप में कार्य किया
- जेएनएलआई (JNLF) में यूथ लीडरशिप डेवलपमेंट कार्यक्रमों का संचालन
- हरियाणा सरकार के दौरान हरियाणा कला कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन रहे
- झारखंड में ओबीसी के इंचार्ज (नेशनल कोऑर्डिनेटर) की जिम्मेदारी संभाली
ओबीसी वर्ग और 'जितनी आबादी, उतना हक' का फॉर्मूला
योगेंद्र योगी ने बातचीत में बताया कि राहुल गांधी के 'जितनी आबादी, उतना हक' और सामाजिक न्याय के एजेंडे को इस बार संगठन की सूचियों में साफ तौर पर जमीन पर उतारा गया है. एआईसीसी की नई सचिव सूची में सबसे ज्यादा भागीदारी पिछड़ा वर्ग (OBC) को दी गई है, जिसमें अति पिछड़े और पिछड़े वर्गों के बीच संतुलन बनाया गया है.
इस सूची में सैन/सैनी समाज के अलावा विश्वकर्मा (जांगिड़/सुथार) समाज, प्रजापत (कुम्हार) समाज और राजभर समाज समेत विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है. उन्होंने इसके लिए राहुल गांधी और मिशन मैन अनिल जैन की योजनाओं की सराहना की है.
बीजेपी पर साधा निशाना
भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए योगेंद्र योगी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री खुद को ओबीसी का बेटा बताते हैं, लेकिन जब हक और अधिकारों की बात आती है तो नौकरियां खाली छोड़ दी जाती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जातिगत जनगणना और ओबीसी के अधिकारों के मामले में राजनीतिक षड्यंत्र रचे जा रहे हैं ताकि पिछड़े वर्ग को उनकी ताकत का अहसास न हो सके
महाराष्ट्र चुनाव और नई जिम्मेदारियां
योगेंद्र योगी को अब महाराष्ट्र की राजनीतिक जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.उन्होंने कहा कि वहां पार्टी के सामने चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को तैयार कर पार्टी मजबूत रणनीति के साथ काम करेगी.
ये भी पढ़ें: Rohtak News: अफ़ीम का नशा और 5-6 बार शिकायत, पत्नी का मर्डर करने वाले Wrestler पर बड़ा खुलासा! हर कोई चौंका!।
